बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव में पहुँचे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
बस्ती: रविवार को मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह का आगमन बस्ती जनपद में हुआ। मा० मंत्री श्री बाबा भदेश्वरनाथ कावड़ महोत्सव कार्यक्रम 2026 कावड़ भक्तो का स्वागत सेवा में तेज प्रताप सिंह (सुडडू) अध्यक्ष मॉ शान्ति सेवा संस्थान बस्ती के आयोजित कार्यक्रम में फुटहिया चौराहा पर सम्मिलित हुये। तेज प्रताप सिंह द्वारा मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक , जिला उद्यान अधिकारी द्वारा भी मा० मंत्री जी का स्वागत किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा तेज प्रताप सिंह का इस भव्य कार्यक्रम के लिये अभार व्यक्त किया और इस धार्मिक कार्यक्रम के लिये उनका उत्साह वर्धन भी किया गया, एवं उन्होने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिये विशेष रूप से तत्पर है। राज्य सरकार कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुये जगह-जगह पर स्वास्थ कैम्प, शुद्ध पेय जल इत्यादि की व्यवस्था के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कराती है।
Basti, Basti | Aug 9, 2026