बहराइच: पहाड़ा फक्कड़ से दो मित्र चोरी की सात बाइक के साथ हुए गिरफ्तार, जिले में बाइक चोरी कर दूसरे जनपद में करते थे बिक्री
दरगाह थाने की पुलिस ने दो मित्रों को चोरी की सात बाइक संग गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाइकों को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी आपस में मित्र हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि दोनों अभियुक्त आपस में मित्र हैं। जिले में बाइक चोरी कर दूसरे जनपद में बेचा करते थे।