बहराइच: वीआईपी कॉलोनी सहित सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से पोषित शहर के कई क्षेत्रों में आज 2 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बहराइच शहर के विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन पर शनिवार को ब्रेकर मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के चलते फायर स्टेशन, कचहरी, वीआईपी कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दोपहर 2 तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ सदर मुकेश कुमार ने शनिवार सुबह दी उन्होंने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 2 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।