बहराइच: बेनीसिंहपुरवा में पटाखा दगने से झुलसे बालक का बांया चेहरा गंभीर रूप से झुलसा, लखनऊ किया गया रेफर
रामगांव थाने के बेनीसिंहपुरवा में एक घर से बारात वधू पक्ष के गांव रवाना होने से पूर्व घोड़े पर बिठाए जाने की रस्म हुई। इस दौरान की गई आतिशबाजी में पटाखा दगने पर बालक उसकी चपेट में आ गया। उसके चेहरे का बांया हिस्सा झुलस गया। आनन फानन में एंबुलेंस से उसे बहराइच अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर बालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।