बहराइच: एसपी ने तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों का किया स्थानांतरण, नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह बने क्षेत्राधिकारी यातायात
बहराइच पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह ने जिले के तीन पुलिस उपाधीक्षक यानी क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। बता दें कि इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी मीडिया सेल ने शनिवार को बताया कि नवागंतुक दो पुलिस क्षेत्र अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करने के साथ-साथ पयागपुर क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी का भी स्थानांतरण किया गया है।