बहराइच: रमवापुर इलाके में गांव में आई बारात में पटाखा दगने से बालक घायल, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र का रमवापुर इलाके में गांव में आई बारात में पटाखा दगने से बालक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में बारात आई हुई थी। इसी दौरान पटाखा दगने से बालक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।