पीपलखूंट: 6 माह से अधूरा पड़ा पृथ्वीपुरा स्कूल भवन का निर्माण, अव्यवस्थाओं से परेशान विद्यार्थी, ग्रामीणों में आक्रोश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुरा में भवन निर्माण कार्य शुरू हुए लम्बा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। विद्यालय के दो कमरों में अभी तक खिड़की-दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। वहीं, पीछे की दीवार पर प्लास्टर का काम भी अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद पुट्टी और रंग-रोगन का कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में ना