पीपलखूंट: पीपलखूंट एनएच-56 पर खड़े ट्रक में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
पीपलखूंट नेशनल हाईवे-56 पर पीपलखूंट थाना क्षेत्र के लांबाडाबरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक मंदसौर से मूंग दाल भरकर बांसवाड़ा जा रहा था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रतापगढ़ से अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया