पीपलखूंट: हेण्डपम्प मिस्त्री संघ ने ब्लॉक पीपलखूंट में भर्ती की मांग तेज की, सौंपा ज्ञापन
हेण्डपम्प मिस्त्री संघ ब्लॉक पीपलखूंट, द्वारा प्रदेश में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए हैण्डपम्प मिस्त्रियों की शीघ्र भर्ती की मांग उठाई गई है। संघ के अध्यक्ष रकमचन्द्र निनामा एवं सचिव अशोक निनामा ने बताया कि पिछले लगभग 35 वर्षों से हैण्डपम्प मिस्त्रियों की नियमित भर्ती नहीं हुई है, जिससे प्रशिक्षित आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं की आयु सीमा भी पार हो चुकी है।