सारठ: चितरा मार्ग पर गंडा के पास सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान, किया विरोध
Sarath, Deoghar | Sep 24, 2026 सारठ-चितरा मार्ग पर गंडा गांव के पास सड़क पर बरसात का पानी जमा रहने से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4 बजे सड़क पर उतरकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि पानी जमा रहने से सड़क पर गड्ढा बन गया है और पानी की वजह से गड्ढा नहीं दिखने के चलते आए दिन घटनाएं घटती रहती है और आवागमन में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विधायक व डीसी से समुचित पहल की मांग की है।