दादरी: जिला अस्पताल में कार्य से निकाले जाने पर संविदाकर्मियों ने प्रबंधन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी
नोएडा में स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब कार्य से निकाले जाने पर नाराज संविदा कर्मचारियों ने जिला अस्पताल प्रबंधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल संविदा कर्मचारियों ने बताया है कि उन्हें कोरोना कल के समय भर्ती किया गया था, लेकिन अब बिना नोटिस के ही उन्हें कार्य से निकाल दिया गया है।