दादरी: पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय वाहन चोरों को सेक्टर-54 के पास से किया गिरफ्तार, चोरी की 17 कारें व अन्य सामान हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने गुरुवार को पांच अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की हुई 17 लग्जरी कारें व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अब्बास, कप्तान, आसिफ, आरिफ व अब्दुल के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच रहे थे।