दादरी: पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को सेक्टर-29 से किया गिरफ्तार, मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शिव शंकर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।