दादरी: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जनपद में चलाया विशेष अभियान, जनता मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दवा का नमूना किया संग्रहित
गौतम बुद्ध नगर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने गुरुवार को जनपद में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशेष अभियान के तहत अधिकारियों ने जेवर क्षेत्र में स्थित जनता मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दवा का नमूना संग्रहित किया है। अधिकारियों ने बताया है की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।