दादरी: जैतपुर क्षेत्र में नशे की हालत में अफ्रीकी मूल की महिला ने बीच सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नशे की हालत में अफ्रीकी मूल की महिला ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया। वहीं महिला ने नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ भी जमकर अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने महिला के साथियों को मौके पर बुलाया है।