घाटमपुर: किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की
घाटमपुर तहसील में किसानों ने ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को बुधवार दोपहर 1 बजे ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बताया ओलावृष्टि और बारिश के कारण उनकी खड़ी और काटकर रखी गई गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।इसके अतिरिक्त, अरहर,बोई गई मूंग और उड़द की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।