सेवा संकल्प अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में शपथ ग्रहण
---
सेवा संकल्प अभियान तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर सभी ने नशीले पदार्थों का सेवन न करने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. शांडिल्य ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh