छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों केबीच मुठभेड़ #naksal #village #bastar #viral #Jagdalpur
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली समेत तीन नक्सली मारे गए. मौके से इंसास राइफल, 303 राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है. बीते 83 दिनों में 100 से अधिक हार्डकोर नक्सली मारे गए, जबकि इस साल अब तक 116 नक्सली ढेर हो चुके हैं. हाल ही में बीजापुर और कांकेर में दो ऑपरेशनों में 30 नक्सली मारे गए थे. गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सल मुक्त हो जायेगा.