भभुआ: डीहरा गांव में घर में चोरों ने चोरी करने और मारपीट के मामले में थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 डीहरा गांव घर में चोरों ने चोरी करने व मारपीट के मामले में भभुआ थाना में आवेदन दिया गया है। बुधवार को 2:30 बजे थाना पर आवेदन देने गए थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी स्वर्गीय हीरा राम के पुत्र विपतु राम ने बताया कि 16 दिसंबर को रात में उनके गांव के ही कुछ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुस गए और घर में रखा सोने व चांदी के गहनों सहित नगद रुपए लेकर भाग गया।