भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढी गांव निवासी किशोरी रमण सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताया जाता है। जो पूर्व में जज के गार्ड के साथ मारपीट किया गया था जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से आरोपित फरार चल रहा था।