भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने महेसुआ गांव से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने तीन वारंटी को महेसुआ गांव से गिरफ्तार किया है। बुधवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ पतरु पटेल बिरेंद्र कुमार सिंह व शेषमुनि सिंह बताया जाता है। जो पूर्व के मामले को लेकर भभुआ कोर्ट में मामला चल रहा था। जो इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।