भभुआ: सदर अस्पताल में 4 दिसंबर से चल रहे लावारिस व्यक्ति के इलाज के दौरान हुई मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 सदर अस्पताल भभुआ में 4 दिसंबर से चल रहा लावारिस व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पुलिस ने बताया कि मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल से घायल अवस्था में 4 दिसंबर को रेफर भभुआ सदर अस्पताल में किया गया था। तब से भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस द्वारा लावारिस व्यक्ति का पहचान करने के लिए काफी कोशिश भी की गई थी।