तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में 10 माह पुरानी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में करीब 10 माह पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सामग्री बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।