हसनपुर: आदमपुर में गुर्दों की बीमारी से जूझ रहे पीआरडी जवान महावीर की हुई मौत
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव खडगरानी उर्फ रानीवाला निवासी पीआरडी जवान महावीर (55) की सोमवार देर शाम मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। महावीर पुत्र किशनलाल रहरा स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर तैनात थे।