बुधौल में फिर चोरी की वारदात, 6 महीने में दूसरी बार निशाना बनी मोबाइल दुकान
आमस, गयाजी: आमस प्रखंड के बुधौल बाजार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने बुधौल बाजार स्थित आर के मोबाइल दुकान को निशाना बनाया है। 6 महीने के अंदर दूसरी बार चोरी होने से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दुकानदार रजनीश कुमार ने बताया कि इससे पहले 2 अप्रैल को भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। गुरुवार की रात चोरों ने फिर से शटर काटकर दुकान में प्रवेश किया और करीब 3 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। रजनीश के अनुसार, वे बुधवार शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर कटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो 28 मोबाइल फोन, चार्जर, ब्लूटूथ, मोबाइल फोल्डर सहित अन्य सामान गायब था।
घटना की सूचना पर आमस थाना के एसआई प्रवीण सक्सेना मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का खुलासा किया जाएगा।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बुधौल बाजार के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Madanpur, Aurangabad | Oct 8, 2026