
-#चंबा -- चमेरा-3 डैम साइट पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बचे 25 कर्मचारी, 3 घायल ...#देखिए... -#पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर खड़ामुख के समीप चमेरा-3 डैम साइट के किनारे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई। घटना में परियोजना साइट में काम करने वाले कर्मचारी बाल-बाल बचे। -#जानकारी के अनुसार डैम साइट में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद साइट पर अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। -#बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं। एनएचपीसी के जीएम टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत ठीक है। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में काम कर रहे लोग नहीं आए। -#पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। #BrightNews #Chamba #Chamera3 #Dam #NHPC #Landslide #RockFall #PathankotBharmaur #NationalHighway #Khadamukh #HimachalPradesh #HPNews #IndiaNews #Accident #BreakingNews #CurrentNews #Disaster #Monsoon #HillArea #Safety #Workers #Rescue #Injured #Emergency #Administration #TikkeshwarPrasad #GM #ProjectSite #ChambaNews #HillState #DevBhoomi #WeatherAlert #Caution #PublicSafety #LocalNews #NationalNews
Himachal Pradesh, India | Jul 25, 2026

जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीण लहूलुहान। #panna #forestannimal #atteck #humen #injured
Madhya Pradesh, India | Jul 20, 2026

-#ऊना --गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,वारदात में प्रयुक्त डबल बैरल बंदूक बरामद... #BrightNews #Una #Nalbarh #Badra #Golikaand #Firing #DoubleBarrel #GunRecovered #Arrest #UnaPolice #HimachalPolice #SPUna #SachinHiramath #FSL #Investigation #CrimeNews #LawAndOrder #Himachal #HimachalPradesh #HP #HPPolice #UnaNews #HimachalNews #Himachal24x7 #PahadKiKhabar #HPBreaking #BreakingNews #DistrictNews #Tanda #MedicalCollegeTanda #Injured #CaseSolved #PoliceAction #QuickAction #PublicSafety #CrimeAlert #HPLatest #HPToday #NewsUpdate #TrendingNews #IndiaNews #PoliceUpdate
Himachal Pradesh, India | Jul 13, 2026

-#कांगड़ा --अमरनाथ यात्रियों से भरी बस डमटाल के पास पलटी, 16 श्रद्धालु घायल... #देखिए... #BrightNews #Kangra #Damtal #NH44 #AmarnathYatra #BusAccident #RoadAccident #Himachal #HimachalPradesh #HP #Injured #RescueOperation #Police #DCPSanjeevYadav #Nurpur #Indora #Pathankot #HighwayAccident #BreakingNews #HimachalNews #KangraNews #Himachal24x7 #PahadKiKhabar #HPBreaking #LatestNews
Himachal Pradesh, India | Jul 12, 2026

Bihar news : शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, मकान और जनरल स्टोर जलकर राख, युवक गंभीर रूप से झुलसा। बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के सिकटा बेलवा गांव में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से एक मकान और जनरल स्टोर की दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई, जबकि दुकान मालिक का 25 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सिकटा बेलवा निवासी मोहन साह की जनरल स्टोर दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के साथ मकान की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। आग की तेज लपटों के बीच बाहर निकलने के दौरान दो लोग झुलस गए, जिनमें मोहन साह का पुत्र छोटू साह (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान, एक पल्सर बाइक और अन्य लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद छोटू साह की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। अगलगी की इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मोहन साह ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग के खिलाफ कार्रवाई और हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। #Bagaha #Ramnagar #WestChamparan #Bihar #FireIncident #ShortCircuit #BreakingNews #GeneralStore #HouseFire #MassiveFire #FireAccident #GMCHBettiah #Injured #BiharNews #LatestNews #Compensation #ElectricityDepartment #Emergency #VillageNews #NewsUpdate
Bettiah, West Champaran | Jul 1, 2026