हरिद्वार: देवपुरा पहुंचे पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज को बताया बीजेपी का धोखा
सोमवार शाम 5 बजे करीब देवपुरा पहुंचे पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज को PPP मोड पर दिए जाने के मामले में BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने भगवानपुर में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब के के नाम पर रखने की घोषणा की थी लेकिन दलित विरोधी BJP ने बाबा साहेब को भुला दिया।