27अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चल रहे नशामुक्ति अभियान के दूसरे चरण के रूप में ‘गाँव का संकल्प’ कार्यक्रम शुरू।
ब्रह्माकुमारी संस्था एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन पटना जिले के पाँच समूहों में आयोजित कार्यक्रमों में 480 जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों एवं भाइयों ने जीविका दीदियों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों तथा परिवार और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही, अपने परिवार एवं गाँव को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026