गिरिडीह: पपरवाटांड के डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष ने एक दिवसीय धरना दिया
पपरवाटांड स्थित डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास की अध्यक्षता में मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया।झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक किशुन दास के निर्देशानुसार यह धरना सभी जिला मुख्यालयों पर दिया गया।