गिरिडीह: जेएसएलपीएस की महिलाओं ने उचित मानदेय की मांग को लेकर भंडारीडीह जेएसएलपीएस कार्यालय में दिया अनिश्चितकालीन धरना
ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिलाओं ने उचित मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार भंडारीडीह स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया। महिला कर्मियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा।