गिरिडीह: सदर अस्पताल में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहनों को सदर विधायक ने किया रवाना
सदर अस्पताल में मंगलवार को 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहनों को रवाना किया गया।द हंस फाउंडेशन रांची के द्वारा गिरिडीह सदर अस्पताल को चार चलंत वाहन एंबुलेंस डॉक्टर की टीम के साथ उपलब्ध करवाया गया।बताया गया कि यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को स्वस्थ्य सेवा देगी और टीम सदस्य लोगों के स्वस्थ्य की जांच भी करेंगे।