गिरिडीह: उदनाबाद के कोईमारा खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा ने किया उद्घाटन, कोईमारा युवा क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजन
उदनाबाद पंचायत अंतर्गत कोईमारा खेल मैदान में कोईमारा युवा क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने विधिवत रूप से किया। यह आयोजन उदय वर्मा,चिंटू वर्मा, अभिषेक वर्मा सहित कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया था। टॉस उछालकर क्रिकेट का शुभारंभ विनय सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।।