गिरिडीह: तीसरी चौक निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में करवाया गया शव का पोस्टमार्टम
तीसरी चौक निवासी सविता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मगंलवार को इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतका सविता देवी, सोनू प्रजापति की पत्नी थी। इसके पति सोनू प्रजापति लद्दाख में रहता है और 10 दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार को अचानक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ घर नहीं पाया गया।