🔳सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम
🔳मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पत्र का वाचन एवं वीडियो संदेश का किया गया प्रदर्शन
🔳कटनी - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शनिवार को जिले की सभी 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पत्र का वाचन किया गया तथा वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया गया।
*आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुआ वृक्षारोपण*
कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान की गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
*बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा आधारित गतिविधियां*
कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान किए गए।
*हितग्राहियों से संवाद एवं स्वास्थ्य परीक्षण*
कार्यक्रम के दौरान 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं महिला हितग्राहियों के साथ संवाद किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान कुल 17,310 हितग्राहियों ने सहभागिता की।
*आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 3,150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा 1,600 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा महिला एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026