कोल: मेलरोज़ रोड से पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस किया बरामद
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्या के मामले में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त जतिन चौहान पुत्र मनीष चौहान को मेलरोज़ रोड के बाई तरफ झाड़ियां के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की है।