कोल: मालिक पुरा में बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट, 2 घायल अस्पताल पहुंचे, दोनों ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके की मलिक पुरा की है।जहां बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने पर दो पक्षों के दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई।दोनों ने ही एक दूसरे पर लाठी डंडे से पीटने का और घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा