कोल: RTO विभाग के भ्रष्टाचार मामले में न्यायालय ने RTO से लेकर कमिश्नर तक दर्जनभर अधिकारियों को किया तलब
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 अलीगढ़ में RTO विभाग के भ्रष्टाचार के मामले में न्यायालय ने अधिकारियों को तलब किया है। यह भ्रष्टाचार किरयानामा की 17 गाड़ियों में स्टांप चोरी में किया गया था। मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशव देव न्यायालय चले गए और वाद दायर किया था। इस मामले में आरटीओ व कमिश्नर सहित कुल दर्जनभर अधिकारियों को तलब किया है।