कोल: पला सल्लू के पास बाइक सवार लोगों का हुआ एक्सीडेंट, कार ने मारी टक्कर, महिला समेत 3 घायल जिला अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के पला सल्लू के पास की है।जहां बाइक सवार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।इस एक्सीडेंट में बाइक पर सवार पिता-पुत्र और मां गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस के द्वारा घायलों को मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।