कोल: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव 23 अप्रैल को होगा, अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव बुधवार 23 अप्रैल को होगा। चुनाव को लेकर टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि 23 अप्रैल यानी कि बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार हैं और मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा।