सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के आनापुर चौकी समीप बायोवेद के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
नवाबगंज इलाके के पुलिस चौकी आनापुर अंतर्गत बायो वेद के पास सोमवार की सुबह एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है । शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर डायल 112 टीम के साथ नवाबगंज थाना प्रभारी और पुलिस चौकी इंचार्ज आकाश सचान मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।