कसरावद: आदर्श नगर में तलवार लेकर घूमने के मामले में कसरावद न्यायालय ने एक युवक को सुनाई 10 दिन के कारावास की सजा
न्यायालय के ADPO हरेसिंह पाण्डर ने बताया कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर परिवार वालों को तलवार लेकर मारने के लिये घूम रहा है सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची । आरोपी अंकित पिता गोपाल बालके 23 निवासी आदर्श नगर कसरावद के कब्जे से धारदार तलवार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । कसरावद न्यायालय द्वारा अंकित बालके को दोषी पाते हुए 10 दिन कारावास की सजा सुनाई।