कसरावद मंडी में कपास की बंपर आवक हो रही है । मंडी सचिव आप सिंह किराडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसान सुबह जल्दी आकर अपना पंजीयन करा कर अपनी उपज बेच सकते हैं । वर्तमान में कपास का भाव करीब 7100 रुपये से लेकर 7400 प्रति क्विंटल चल रहा है वहीं किसानों से मंडी में अपनी ऊपज लाने की अपील भी की है