कसरावद बीएमओ डॉ संतोष बडोले ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में ग्राम लेपा निवासी सावन उम्र 40 वर्ष व उनकी पत्नी रेखा 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि पवन पाटीदार को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया था रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गई। आज गुरुवार पीएम के बाद शव परिजनो को सौप दिए।