50 वर्षीय महिला रामकन्या यादव अनोखी मोन साधना कर रही हैं। महिला के बुजुर्ग पिता दयाराम यादव ने बताया कि हम अमरकंटक से निकले थे 27 अक्टूबर से नावदातौडी घाट पर अनुष्ठान शुरू किया है। अनुष्ठान के दौरान मेरी बेटी मात्र जल और 5 बिल्वपत्र खाती है । रामकन्या सूर्योदय से लेकर सूर्य अस्त तक पूरे दिन शिवलिंग पर मां नर्मदा के जल से जलाभिषेक कर मंत्रो का जाप करती है ।