ग्राम शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित
नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण
उपस्थित सभी कार्यक्रम सहभागियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
===============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शक्करझिरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित एवं देवपूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत फलदार पौधे देकर एवं अक्षत-पुष्प के द्वारा किया गया। साथ ही नवांकुर सखी महिलाओं का स्वागत-सम्मान अक्षत, पुष्पगुच्छ तथा फूलों की वर्षा कर किया गया।
इसके बाद ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी कुमरे ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में श्री मदन शाहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को संबोधित किया। श्री विनोद वस्त्रणे तथा जनपद सदस्य श्री चेतराम धुर्वे की उपस्थिति में हरियाली कलश यात्रा का प्रारंभ भगवान भोलेनाथ मंदिर से किया गया। यात्रा ग्राम भ्रमण कर प्राचीन बावड़ी में पूजन के बाद पुनः ग्राम पंचायत चौपाल में पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के समापन के बाद नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी से श्री रोशन विसेन ने पर्यावरण संरक्षण पर अपना वक्तव्य दिया। नवांकुर सखियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों से 11-11 पौधे दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में सहभागी उपस्थित सभी साथियों को 11-11 फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम समापन की घोषणा एवं धन्यवाद-आभार समिति सचिव श्री कमलेश खोसी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश भादे एवं वन रक्षक श्री भूपेंद्र सूर्यवंशी, गणमान्य नागरिकगण, महिलाएं, संस्था सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, श्री निलेश कायदा एमएसडब्ल्यू छात्र, संस्था सचिव श्री विशाल सोनी, श्री राजकुमार सोलंकी, श्री गब्बू जैन, श्री बबलू सूर्यवंशी, श्री रुपेश साहू, श्री पंदराम तथा ग्रामीणजनों का सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण किया।
12 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026