Public App Logo
शहर के वार्ड नंबर 37 व 26 में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प महिलाओं को किया सीड बॉल वितरण =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर नंबर 5 की नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन शहर की हरियाली स्थली वार्ड नंबर 37 चंदनगांव एवं वार्ड नंबर 26 में रविवार को किया गया। कार्यक्रम में माताओं-बहनों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री श्यामराव, श्री आशीष सही, समिति अध्यक्ष शीतल बोनिया, सचिव श्री प्रवीण कुमार, श्री विमल शेराके, श्रीमती रेखा मंगले, श्रीमती माधुरी पवार, श्रीमती गिरिजा कोल्हे, श्रीमती पुष्पा हीरादे एवं श्रीमती वंदना घटपगारे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस हरियाली यात्रा में सीड बॉल का वितरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित लोगों ने इसकी खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जन अभियान परिषद का नवाचार है, जिसमें प्रस्फुटन समिति ने सीड बॉल तैयार की और नवांकुर संस्था ने इन्हें उपस्थित सभी पर्यावरण हितैषियों को वितरित किया। सभी ने सीड बॉल लेकर पर्यावरण के प्रति सजगता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। हरियाली और वृक्षों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर संवाद करते हुए हरियाली यात्रा की जानकारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रदान की। जिला समन्वयक श्री जैन ने हरियाली एवं वृक्षों के सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति के अभिन्न अंग माने गए हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करने का संकल्प है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधि और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य वक्ताओं ने सभी उपस्थित जनों को हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हर घर तिरंगा, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी कार्यक्रम में दिया गया। - Chhindwara News