बगोदर: मिथिलेश यादव हत्याकांड: हेसला के ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर निकाला प्रतिवाद मार्च
बगोदर हेसला के चर्चित मिथिलेश यादव हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणो ने बगोदर में आक्रोश प्रतिवाद मार्च निकाला।मार्च बगोदरडीह स्थित पेठियाटांड से निकलकर पूरे बगोदर बाजार भ्रमण करते हुए बगोदर बस स्टैंड पहुंचा,जहां सभा में तब्दील हो गई।प्रतिवाद मार्च में बडी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे।