पाली: नाराहट में नाबालिक बेटियों के साथ मारपीट कर अभद्रता करने वाले आरोपी ने उलाहना देने पर परिजनों के साथ की गाली-गलौज
Pali, Lalitpur | Jul 8, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी एक आरोपी द्वारा नाबालिक बच्चियों के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की गई।उक्त मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपी को उलाहना दिया।यह बात उक्त आरोपी को नागवार गुजरी व उसने उलाहना देने आए परिजनों के साथ जमकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर करीबन 2:00 बजे से वायरल हो रहा है।