गिरिडीह: भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा ने बड़ा चौक में राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश महा रैली निकाली
भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को 3 बजे बड़ा चौक में राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश महा रेली निकाली गई। इस दौरान जेल भरो आंदोलन किया गया। बताया गया कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के द्वारा पुर्व घोषित देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आज का कार्यक्रम किया गया।