बूंदी: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में पहुंचकर जिला कलेक्टर ने ली पेयजल आपूर्ति की जानकारी
Bundi, Bundi | May 23, 2024 आमजन की पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बूंदी के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समस्या जानी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने बूंदी शहर में गुरूनानक कॉलोनी में मालियो का पाडा में पेयजल संबंधी समस्या की जानकारी ली और अधिकारियों को आमजन को समय पर जलापूर्ति उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।